PM Kisan Samman Nidhi eKYC 2023 करना सीखे

PM Kisan Samman Nidhi eKYC करना सीखे

आज हम इस पोस्ट में PM Kisan Samman Nidhi ekyc कैसे करे के बारे में पूरी जानकारी देनें जा रहे है | यदि आप PM Kisan ekyc के बारे में जानना चाहते है तो इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अंत तक जरुर पढ़ सकते है | यहाँ पर हमने मोबाईल से ऑनलाइन ई-केवायसी करने के बारे में बताये है | इसके अलावा आप CSC में जाकर बायोमेट्रिक फिंगर स्कैन करके भी अपना ई-केवायसी  करा सकते है | हमने यहाँ पर सम्पूर्ण जानकारी दिए है जिससे आपको और कही से जानकारी लेने की जरुरत नही पड़ेगी | इसलिए इस पोस्ट को अंत तक जरुर पढ़ सकते है| और असानी से अपना ऑनलाइन Pm kisan ekyc कर सकते है |

 

PM Kisan Samman Nidhi eKYC – मुख्य बिंदु
योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
योजना का विभाग कृषि एवं किसान कल्याण विभाग
प्रारंभ तिथि 01/12/2018
योजना का लाभ 6000 रूपये प्रतिवर्ष (तीन किस्तों में )
लाभार्थी किसान सभी राज्यों के छोटे एवं सीमांत किसान
 कुल लाभार्थी किसान लगभग 12 करोड़
कुल लागत लगभग 75 करोड़ प्रति वर्ष
आवेदन मोड ऑनलाइन / ऑफलाइन
हेल्पलाइन नंबर 155261, 011-24300606
ऑफिसियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/

 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2023

देश के प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश में सभी राज्यों के छोटे एवं सीमांत किसानो की आर्थिक स्तिथि में सुधार के उद्देश्य के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ( PM Kisan Samman Nidhi Yojana ) शुरू किया है | किसान सम्मान निधि योजना को नरेन्द्र मोदी ने फरवरी 2019 को लागू कर दिया था | जिसमे छोटे और सीमांत किसान लाभार्थी को प्रतिवर्ष 6000 रूपये की राशि सीघे किसानो के बैंक खतो में ट्रांसफर किये जाते है | इस योजना में किसानो के खातो में तीन किस्तों में राशि दिए जाते है – पहला क़िस्त अप्रैल से जुलाई, दूसरा अगस्त से नवंबर, और तीसरा क़िस्त दिसंबर से मार्च के बीच | इस योजना में उन्ही छोटे और सीमांत किसान आवेदन कर सकते है जिनके पास 2 हेक्टेयर तक की कृषि योग्य भूमि है और भूमि से सबंधित दस्तावेज है |

इस योजना के लिए कृषि सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग के अधीन एक परियोजना प्रबंधन इकाई स्थापित की जाएगी और इसके सभी काम-काज के साथ-साथ व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार आदि के लिए सहकारिता एवं किसान विभाग उत्तरदायी होंगे |

इस योजना की शुरुआत में (2018 – 2019) में छोटे एवं सीमांत किसानो को मिलाकर लगभग 13.15 करोड़ किसान अनुमानित किया गया था लेकिन इसमें से उच्च आय श्रेणी के परिवारों के पात्रता  को ख़त्म करने के बाद पात्र किसानो की संख्या लगभग 12.50 करोड़ ही रह गयो थी | साथ ही इसमें वित्तीय सहायता के रूप में प्रति चार माह की क़िस्त पर 25 हजार करोड़ रूपये व्यय अनुमानित किया गया था और इसी तरह पूरे वर्ष के लिए 75 हजार करोड़ रूपये का व्यय अनुमानित किया गया था |

 

PM Kisan e-kyc Portal

दोस्तों PM kisan eKYC Portal केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थी किसानों के लिए e-KYC प्रक्रिया की सुविधा के लिए शुरू किया गया एक पोर्टल है | ई-केवाईसी पोर्टल किसानों को अपने केवाईसी दस्तावेजों को ऑनलाइन अपलोड या जमा करने की अनुमति देता है, जिसे बाद में सरकार द्वारा सत्यापित किया जाता है| दस्तावेजों के सत्यापन पूरा होने के बाद किसान पीएम-किसान योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं, जो देश में छोटे और सीमांत किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करता है| केंद्र सरकार द्रारा ई-केवाईसी पोर्टल का उद्देश्य किसानों के लिए पीएम-किसान योजना के तहत लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया को अधिक कुशल और सुविधाजनक बनाना है|

 

PM Kisan ekyc Online क्यों करे?

केंद्र सरकार ने देश के छोटे एवं सीमांत किसानो को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से लाभार्थी किसानो के खातो में सालाना 6000 रूपये जाते है | इस योजना का लाभ लेने के लिए अपात्र किसानो ने भी अपना पंजीयन कर लिए है | और सभी किसानो के खातो में राशि ट्रांसफर हो रहा था, जिससे सरकार को प्रति वर्ष करोड़ो रूपये का नुकसान हो रहा था |

केंद्र सरकार ने अपात्र किसानो को लाभ न देने के उद्देश्य से सभी किसानो का e-KYC करने का फैसला शुरू किया है | सरकार के इस फैसले ने सभी किसानो को e-KYC करने कहा गया है | यदि आप अपना e-kyc नहीं करते है तो आप इस योजना का लाभ लेने से वंचित हो सकते है | और आपके खाते में 2000 रूपये ट्रांसफर नही होंगे |

इसलिए सभी किसानो को PM Kisan eKYC करना अनिवार्य कर दिया गया है | सभी किसानो को e kyc करने के लिए स्वयं या अपने किसी नजदीकी CSC सेंटर में जा सकते है | हमने इस पेज पर ऑनलाइन pm kisan samman nidhi ekyc करने के बारे में पूरी जानकारी दिए है |

 

PM Kisan e kyc के लिए दस्तावेज़

यदि आप किसान हो और किसान सम्मान निधि योजना ( PM Kisan Samman Nidhi Yojana ) के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपके पास अभी आवश्यक दस्तावेज का होना जरुरी है | आपके पास इनमे से किसी भी दस्तावेज नही है तो आप इसमें आवेदन करने से वंचित हो सकते हो | इसलिए इस योजना में आवेदन करने से पहले सभी महत्वपूर्ण दतावेजों को अपने पास जरुर रखें –

  • आवेदक के नाम पर 2 हेक्टेयर तक का कृषि योग्य भूमि होना चाहिए |
  • कृषि भूमि का कागजात होना चाहिए या भूमि सबंधित आवश्यक दस्तावेज़ होना जरुरी है |
  • आवेदक का कोई भी बैंक का पासबुक होना चाहिए |
  • किसान का आधार कार्ड / वोटर आईडी कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि |
  • यदि हो तो राशन कार्ड |
  • मोबाईल नंबर |
  • किसान का पासपोर्ट साईज फोटो |

 

PM Kisan Samman Nidhi ekyc Online कैसे करें

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पंजीकृत सभी किसानो को ekyc कराना अनिवार्य कर दिया गया है | इसलिए आप जल्दी से जल्दी अपने ekyc पूरा कर ले | इसके लिए आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर ऑनलाइन के माध्यम से PM Kisan Samman Nidhi eKYC करना होगा | इसलिए हम यहाँ पर सभी किसानो के लिए ekyc करने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे है | आप इस पेज से स्वयं ऑनलाइन प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में ekyc कर सकते है | तो चलिए जानते है Online PM Kisan Samman Nidhi Ekyc कैसे करें –

PM Kisan Samman Nidhi ekyc करने के लिए महत्वपूर्ण स्टेप्स

  • सबसे पहले आपको लाभार्थी किसान की ekyc करने के लिए PM Kisan Samman Nidhi Yojana की ऑफिसियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर आना होगा |
  • अब आपके सामने ऑफिसियल वेबसाइट का होम पेज दिखाई देगा |
  • होम पेज पर थोड़ा निचे आने पर Former Corner के निचे “e-KYC” सेक्शन पर क्लिक करे |
  • जैसे ही e-kyc बटन पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने Aadhar OTP e-kyc का पेज खुलकर आएगा |
  • यहाँ पर आपको अपना या लाभार्थी किसान का आधार नंबर भर कर “Search” बटन पर क्लिक करना होगा | नोट :- यदि आप किसान सम्मान निधि में बिना पंजीयन वाले किसान का आधार नंबर दर्ज करेंगे तो आपको “Record not found” का मेसेज आएगा इसलिए पंजीकृत आधार नंबर ही दर्ज करें | pm kisan ekyc
  • जैसे ही search बटन पर क्लिक करेंगे यहाँ पर आपको अपना आधार नंबर दिखाई देगा और “Aadhar Registered Mobile” के सामने अपना आधार रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर भर कर “Get Mobile OTP” बटन पर क्लिक करें | pm kisan yojana ekyc
  • अब आपके मोबाईल पर चार अंको का एक मोबाईल ओटीपी आएगा उसे भर कर “Submit OTP” पर क्लिक कर देना है | pm kisan samman e kyc
  • फिर अगले पेज पर आपको “Get Aadhar OTP” पर क्लिक करना होगा | नोट :- ekyc करने के लिए आपका आधार नंबर पर मोबाईल नंबर जुड़ा होना अनिवार्य है इसके बिना PM kisan ekyc नही कर सकते है |
  • अब आपके मोबाईल पर छ: अंको का एक आधार based OTP आएगा उसे भर कर “Submit For Auth” बटन पर क्लिक करें |
  • अगले पेज पर आपके सामने “Ekyc is Successfully Submitted” का मेसेज दिखाई देगा जैसे की निचे फोटो में देख सकते है |
  • और इस प्रकार आप स्वयं ऑनलाइन PM Kisan Samman Nidhi ekyc कर सकते है | और इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है |

 

 

PM Kisan eKYC CSC के द्रारा कैसे करें

यदि आपके पास किसान सम्मान योजना में स्वयं से ekyc करने का साधन नही है तो आप अपने किसी भी नजदीकी CSC सेंटर में जाकर बायोमेट्रिक फिंगर स्कैन से PM Kisan Samman Nidhi eKYC कर सकते है | इस के लिए हमने यहाँ पर ekyc करने का पूरा प्रोसेस बताये है | तो चलिए जानते है CSC से Biometric द्रारा PM Kisan Samman Nidhi में ekyc कैसे करें –

PM Kisan Samman Nidhi ekyc Biometric

  1. सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर आना होगा |
  2. फिर होम पेज पर “CSC Login” बटन पर क्लिक करें |
  3. यहाँ पर आपको अपना CSC ID, Password, और कैप्चा कोड भर कर “Sign In” बटन पर क्लिक करें |
  4. अब आपके सामने PM Kisan Samman Nidhi ऑफिसियल वेबसाइट का CSC डैशबोर्ड खुल कर आ जायेगा जैसे की फोटो में देख सकते है |
  5. इस पेज पर CSC के द्रारा Biometric ekyc के साथ साथ Farmer Registration, Edit Farmer Details, Make Payment, Registered Farmer Status, Repost इत्यादि काम कर सकते है |
  6. यहाँ पर पंजीकृत किसान का ekyc करने के लिए आपको “Biometric Aadhar Authentication” पर क्लिक करना होगा |
  7. इस पेज पर अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड भर कर “Search” बटन पर क्लिक करना होगा |
  8. फिर अगले पेज पर Biometric device चुन कर फिंगर स्कैन पर क्लिक करें |
  9. यहाँ पर आपके फिंगर का सफलतापूर्वक स्कैन होने के बाद ekyc का प्रोसेस पूरा हो जायेगा |
  10. और आप इस तरह से CSC से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपना ekyc कर सकते है |

Mobile से Online PM Kisan Ekyc से कैसे करें

  • सबसे पहले आपको मोबाईल पर गूगल क्रोम खोल लेना है|
  • फिर गूगल पर https://pmkisan.gov.in/ टाइप करके सर्च कर लेना है |
  • अब आपके मोबाईल पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का ऑफिसियल वेबसाइट खुल जायेगा |
  • इसके बाद आपको थोड़े निचे आने पर Farmer Corner के निचे e-KYC का सेक्शन दिखाई देगा उसमे क्लिक करना होगा |
  • उसके बाद आपको OPT Based Ekyc के लिए अपना आधार नंबर दर्ज करके “Search” बटन पर क्लिक कर देना है |
  • जैसे ही search बटन पर क्लिक करेंगे यहाँ पर आपको अपना आधार नंबर दिखाई देगा और “Aadhar Registered Mobile” के सामने अपना आधार रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर भर कर “Get Mobile OTP” बटन पर क्लिक करें |
  • अब आपके मोबाईल पर चार अंको का एक मोबाईल ओटीपी आएगा उसे भर कर “Submit OTP” पर क्लिक कर देना है |
  • फिर अगले पेज पर आपको “Get Aadhar OTP” पर क्लिक करना होगा | नोट :- ekyc करने के लिए आपका आधार नंबर पर मोबाईल नंबर जुड़ा होना अनिवार्य है इसके बिना PM kisan ekyc नही कर सकते है |
  • अब आपके मोबाईल पर छ: अंको का एक आधार based OTP आएगा उसे भर कर “Submit For Auth” बटन पर क्लिक करें |
  • अगले पेज पर आपके सामने “Ekyc is Successfully Submitted” का मेसेज दिखाई देगा जैसे की निचे फोटो में देख सकते है |
  • और इस प्रकार आप स्वयं ऑनलाइन PM Kisan Samman Nidhi ekyc कर सकते है | और इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है |

 

PM Kisan Samman Nidhi ekyc Status कैसे देखें

यदि आपने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन किया है और अपना पंजीयन की स्थिति जनाना चाहते है तो इसके लिए एक अलग से पेज पर PM Kisan Samman Nidhi Yojana Status देखने के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दिए है | आप वहां से भी पूरी जानकारी ले सकते है |

  • सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |
  • फिर होम पेज पर Farmer Corner के निचे “Beneficiary Status” टैब पर क्लिक करें |
  • अब यहाँ पर मोबाईल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर से स्टेटस देख सकते है |
  • यहाँ पर अपना मोबाईल नंबर और कैप्चा कोड भर कर “Get Data” बटन पर क्लिक करना होगा |
  • अब यहाँ पर अपना पंजीयन के बारे में सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |

PM Kisan eKYC Last Date 2023

केंद्र सरकार ने देश में सभी किसानो को इस योजना में लाभ के लिए e-kyc करने के लिए कहा गया था | इसके लिए कुछ दिशा-निर्देश भी जारी किया गया था | शुरुआत में किसान को केवायसी करने के लिए समय सीमा तय किया गया था | पहले kyc करने के लिए 31 मार्च 2022 तक का समय था लेकिन सभी पंजीकृत किसानो का kyc न होना और पोर्टल में सर्वर सम्बंधित कुछ समस्या होने के कारण इसे 31 जुलाई 2022 तक के लिए बढ़ा दिया था | हाल ही में ऑफिसियल वेबसाइट के पोर्टल में कुछ बदलाव किये है जिसमे किसानो को kyc करने के समय सीमा को हटा दिया गया है | अब इसके लिए कोई भी समय नही है आप कभी भी अपना ऑनलाइन e-kyc कर सकते है |

 

हेल्पलाइन नंबर

यदि आप pm kisan samman nidhi ekyc के बारे में अधिक जानकारी जानना चाहते है या इससे जुड़े कोई भी समस्या या सवाल पूछना चाहते है तो आप इसके ऑफिसियल हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से संपर्क कर सकते है | इस योजना के लिए हेल्पलाइन नंबर निचे दिए गए है –

  • 155261
  • 011-24300606

 

निष्कर्ष

अंत में हमने पीएम किसान सम्मान निधि ई-केवायसी ( PM Kisan Samman Nidhi ekyc 2023 ) के बारे में सम्पूर्ण जानकारियाँ दिए है | आप इस पोस्ट के माध्यम से पात्र किसानो का ई-केवायसी करना सीख सकते है| मुझे पूरी उम्मीद है यह आर्टिकल पसंद आया होगा | इस पोस्ट को जरुरतमंद किसानो को जरुर शेयर कर सकते है | इस पोस्ट से जुड़े कोई भी सुझाव या सवाल है तो कमेंट के माध्यम से हमसे संपर्क कर सकते है | इसी तरह के और जानकारियाँ प्राप्त करने के लिए हमारे वेबसाइट www.finomura.com पर आते रहे |

PM Kisan Samman Nidhi ekyc 2023 से संबंधित प्रश्न उत्तर

2. ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि कब है ?
ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2022 तक थी लेकिन अब इसमें समय सीमा समाप्त कर दिया है |
हाँ, यदि किसानों ने PM Kisan Samman Nidhi eKYC नहीं कराया है, तो उन्हें उनकी अगली किश्त नहीं मिलेगी
5. मोबाइल से PM Kisan Samman Nidhi eKYC कैसे किया जाता है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here